उत्तराखण्ड

बागेश्वर न्यूज़- स्मैक के साथ बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

बागेश्वर न्यूज़– बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 6.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से बरामद की गई स्मैक की कीमत 55 हजार रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, सीएम ने की घोषणा

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वाहन की चेकिंग की जा रही थी। श्रमण मंदिर पुल से लगभग 20 मीटर आगे मेहनरबुंगा रोड पर घटबगड़ निवासी मनीष कुमार पुत्र गोपाल राम को रोककर जब पूछताछ की गई तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास से 6.04 ग्राम स्मैक मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को एफआरए के तहत राजस्व गांव बनाने की चौथे चरण की कार्यवाही हुई पूर्ण, वन अधिकार समिति ने भारी-भरकम पत्रावली तैयार कर एसडीएम को सौंपी, पढ़े पूरी खबर।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर दिया है।