उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर- यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 400 बकरियों की हुई मौत।

बागेश्वर न्यूज़– उत्तराखंड राज्य में मानसून आते ही प्राकृतिक आपदा का कहर भी दिखने लगा है। बागेश्वर जिले के कपकोट में आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 400 बकरियां मारी गई है। अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है कि आपदाओं का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी मंत्रिमंडल की बैठक हुई सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

जिले में देर शाम गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखुटॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, बादल और हल्की बार‍िश देगी गर्मी से मिलेगी राहत

वही विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर शीघ मुआवजे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के खिलाफ FIR दर्ज, एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं से ये जरूरी अपील