Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब ₹600 में मिलेगा गैस सिलेंडर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

उत्तराखंड– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट ने उज्जवला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों को ₹100 और सब्सिडी देने का निर्णय लिया है दरअसल इससे पूर्व गैस सिलेंडर की कीमत 1100 थी जिसमें उज्जवला गैस कनेक्शन को ₹200 की छूट दी गई थी इसके पश्चात पिछले दिनों उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹200 की सब्सिडी और दी गई जिसके बाद सिलेंडर की कीमत ₹700 हो गई लेकिन आज फिर केंद्रीय कैबिनेट ने उज्वला के लाभार्थी महिलाओं के लिए ₹100 की और सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके बताया है किदेश की करोड़ों माताओं-बहनों को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से बड़ी सौग़ात दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आज बिंदुखत्ता में, विजय दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

हाल ही में रक्षा बंधन के अवसर गैस सिलेण्डर के दामों में कटौती की गई थी। ₹200 की छूट के साथ रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 1100 से कम होकर 900 रह गई थी। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ₹200 की सब्सिडी के चलते वही सिलेण्डर ₹700 का पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा के आवास में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह का भव्य स्वागत, नगर में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो रैली

आज केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी जी की अध्यक्षता में हमारी उज्जवला के लाभार्थी माताओं-बहनों के लिए ₹200 की बजाय अब ₹300 की सब्सिडी देने का अभिनंदनीय निर्णय लिया है। आगामी त्योहारों से पूर्व मातृशक्ति के हित में लिए गये इस निर्णय के लिए मोदी जी का हृदयतल से आभार।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार भगा रहे युवक की कमर से आरपार हुआ लोहे का ग्रिल, एक की मौत, तीन गंभीर