उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मासूम घायल

उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के पास हुआ, जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पौड़ी में ठेकेदारी का काम करने वाले अफजाल अपने परिवार के साथ पहाड़ों की सैर पर निकले थे। कुंडधार के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सीधे गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, दून समेत छह जिलों में तीन दिन भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी, रहे सावधान।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

मृतकों की पहचान अफजाल (49), उनकी पत्नी शब्बो (40), बेटे शादाब (14) और अमन, तीन वर्षीय बेटी अन्नाविया तथा अफजाल के भाई गुफरान (34) के रूप में हुई है। घायल अरमान का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नशेड़ी पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, दो साल का बेटा बना मूक गवाह

 

 

परिजनों के अनुसार, अफजाल शुक्रवार सुबह लक्सर से अपने परिवार के साथ पौड़ी स्थित अपनी साइट की ओर निकले थे। इस बार उन्होंने काम के साथ परिवार को पहाड़ों की सैर कराने का भी कार्यक्रम बनाया था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

 

हादसे का शिकार हुई काले रंग की बोलेरो (UK08 BL 0387) वाहन मालिक टीपू सुल्तान की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बोलेरो इसी साल मार्च में खरीदी गई थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने यह गाड़ी अपने रिश्तेदार आमिर को दी थी, जिसने बाद में वाहन अफजाल को दे दिया। टीपू सुल्तान के मुताबिक, वह अफजाल को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे। हादसे के समय वाहन अफजाल ही चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द होगी 2000 अग्निवीरों की भर्ती, 4500 कर चुके भारतीय सेना ज्वाइन,हर जिले में लगेंगे कैंप

 

 

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।