उत्तराखण्डकुमाऊं,

ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: किच्छा में STF ने 3.10 करोड़ की हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर दबोचा

ऊधम सिंह नगर-  देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में ड्रग तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ सिडकुल ड्यूटी को गए बिन्दुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती लापता

 

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहनवाज उर्फ मामू, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से कुमाऊं क्षेत्र में ड्रग पेडलर के तौर पर सक्रिय था और एसटीएफ की रडार पर था। आरोपी ने बताया कि वह बरेली में एक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था, जिसका एक साथी उसे खेप पहुंचाता था। इसके बाद वह स्वयं उत्तराखंड में प्रवेश कर नशे की खेप सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में जेसीबी मशीनों से किए गए अवैध खनन के बाद वन विभाग ने 2 वन कर्मियों का किया स्थानांतरण, खेत स्वामियों के खिलाफ भी की गई कार्यवाही फरार दूसरी जेसीबी की तलाश जारी

 

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस बार आरोपी यह खेप हरजिंदर नामक व्यक्ति को देने जा रहा था। एसटीएफ अब आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन जांच कर रही है। साथ ही ड्रग सप्लाई चैन से जुड़े सभी कड़ियों को तोड़ने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ डीएम वंदना सिंह हुई सख्त, नगर निगम को नोटिस किया जारी, 5 दिन का दिया अल्टीमेटम

 

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और उत्तराखंड को ड्रग मुक्त बनाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।