उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ घूमने आए दंपति में हुआ विवाद, पत्नी को छोड़ अकेला घर लौट गया पति

नैनीताल न्यूज़- यहाँ हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे उत्तर प्रदेश के नवदंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस कॉलेज में आयोजित मैथमेटिक्स कंपटीशन में 30 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग


पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रेदश में दीपावली पर दो दिन की छुट्टी, 31 अक्‍टूबर और एक नवंबर को रहेगा अवकाश, उत्‍तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्त हुए सीएम धामी: पौड़ी के DFO हटाए, संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों को मिलेगी एस्कॉर्ट सुविधा