उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नैनीताल न्यूज़– जनपद नैनीताल के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भीमताल क्षेत्र से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर महिलाओं से फर्जी पहचान के जरिए संपर्क कर उन्हें प्रेमजाल में फंसाने, आर्थिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना मल्लीताल में 29 अप्रैल 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 0017/2026 दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 319 और 69 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े में हुई बहस, युवक ने युवती के मुंह पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, फिर खुद का गला रेता

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY, निवासी कुँआताल भीमताल, अपनी असली पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से पहले विश्वास जीतता और फिर महिलाओं को अपने प्रभाव में लेता था।

 

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित होने के बाद आरोपी ने पीड़िता से कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरणों के नाम पर करीब 17 लाख रुपये खर्च कराए। बाद में विवाह का झांसा देकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, अब ये आदेश हुआ जारी, पढ़े पूरी खबर

 

पुलिस जांच के दौरान अन्य महिलाओं की शिकायतें भी सामने आईं, जिनमें इसी तरह के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयासों के आरोप लगाए गए। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने विशेष टीम का गठन किया।

 

बताया गया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा था, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद भीमताल पुलिस, SIT और SOG की संयुक्त टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आखिरकार पुलिस ने फरार आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले एक दूसरे पर लाठी-डंडे, जिसमे पांच लोग घायल।

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद में धर्मांतरण से जुड़े अवैध मामलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।