उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाराकोली में 0.25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

हल्द्वानी न्यूज़- तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत बाराकोली वन क्षेत्र (सितारगंज, ऊधमसिंह नगर) में वन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बने दो ढांचों को ध्वस्त कर करीब 0.25 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।
वन विभाग के अनुसार, प्रभाग अब तक कुल 214.02 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा चुका है और यह अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पड़ोसी की अत्येष्टि करने घाट आया युवक, गौला नदी में नहाते हुए बहा, पांच किमी दूर मिली लाश

 

कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज सावित्री गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे, क्षेत्राधिकारी किच्छा, तहसीलदार किच्छा सहित पुलिस, राजस्व व वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश के इन पांच जिलों में कोहरे का अलर्ट किया जारी

 

संयुक्त टीम ने सुनियोजित व शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

 

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।