उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल दीपक सामन्त चौकी बेतालघाट, थाना भवाली में तैनात था। विजिलेंस टीम ने रविवार, 25 मई को ट्रैप कार्रवाई के दौरान उसे पकड़ा।

 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चौकी बेतालघाट में तैनात पुलिसकर्मी खनन कार्य में लगे लोगों से 65 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। आरोप था कि रिश्वत नहीं देने पर ‘साई क्रिएशन’ का काम रुकवाने, वाहनों को रोकने, चालान करने और सीज करने की धमकी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बरसात से जन जीवन प्रभावित, बरसात के हालातो का जायजा लेने के लिये SDM ने किया इन इलाकों का निरीक्षण

 

रिश्वत नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी आरक्षी खनन पट्टे से निकलने वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकता था। साथ ही चालान और वाहन सीज करने का भय दिखाकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज दून सहित इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

 

विजिलेंस ने ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल दीपक सामन्त को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से खटीमा के चकरपुर क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
सतर्कता अधिष्ठान ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने कार्रवाई करने वाली ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विजिलेंस विभाग ने आम लोगों से भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 और 9456592300 पर करने की अपील की है।