उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड: महिला पुलिसकर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, 526 से बढ़कर 2000 होंगे महिला आरक्षियों के पद

देहरादून- उत्तराखंड में महिला पुलिसकर्मियों के लिए सेवा के अवसर बढ़ाने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत महिला आरक्षियों के लिए 1474 अतिरिक्त पदों के समायोजन का रास्ता साफ होगा।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया है। वर्तमान में जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के 526 पद स्वीकृत हैं, जिन्हें बढ़ाकर 2000 करने का प्रस्ताव है। इसके लिए अन्य संवर्गों और शाखाओं के स्वीकृत पदों से 1474 पदों का समायोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हल्द्वानी तहसीलदार को एडवर्स एंट्री, कानूनगो अशरफ अली पर निलंबन की संस्तुति, भारी लापरवाही उजागर

 

 

बिना अतिरिक्त वित्तीय भार के होगा पदों का समायोजन

इस प्रस्ताव पर कार्मिक विभाग ने कुछ शर्तों के साथ सहमति दी है। इसके तहत सरकार को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के और कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना व्यवस्था करनी होगी। साथ ही, वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव भी उपलब्ध कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने महिला की स्कूटी को मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप से घायल लोगों ने निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती

 

 

महिला पुलिसकर्मियों को मिलेंगे बेहतर अवसर

सरकार के इस फैसले से जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला बायपास रोड की गोला पार्किंग में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

 

 

धामी सरकार के इस फैसले को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला आरक्षियों के सेवा संबंधी अवसरों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।