उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत में दर्दनाक हादसा: XUV300 खाई में गिरी, 150 मीटर नीचे गिरने से युवक की मौत

चंपावत न्यूज- टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे पर स्वाला के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक महिंद्रा XUV300 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 से 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार एक युवक छिटककर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ स्कूटी सवार महिला की बस की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत

 

 

मृतक की पहचान अजीत कुशवाहा निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की चंपावत पोस्ट से उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गहरी खाई में उतरकर युवक की तलाश और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- नैनीताल जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक

 

 

दुर्गम रास्ते और खाई की गहराई के कारण एसडीआरएफ जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने अजीत को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- यहाँ कार में बैठकर बातें कर रहे युवक-युवती पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

 

 

इसके बाद एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में युवक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।