उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 10-10 हजार के दो इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

रामनगर न्यूज़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर रामनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो इनामी वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया है। दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 को भवानीपुर निवासी बृजमोहन पुत्र कृपाल सिंह ने कोतवाली रामनगर में अपने ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 143/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पर कल सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

 

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के करीब 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते दिखाई दिए। मैनुअल और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान अतीक और सद्दाम निवासी मुरादाबाद के रूप में की, जो पीरूमदारा क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर में चालक का कार्य करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ देर रात रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

 

 

पुलिस ने 19 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पीरूमदारा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिसके चलते एसएसपी नैनीताल द्वारा दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल, बोले- आम जनता को मिलेगा ये बड़ा फायदा

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अतीक पुत्र हफीज निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर 7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद तथा सद्दाम पुत्र लड्डन शाह निवासी फरीदनगर वार्ड नंबर 7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।

 

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल संजय दोसाद, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल विनीत चौहान।