उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 12 हजार की रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

किच्छा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी लकड़ी के ठेकेदार से आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले 5-6 वर्षों से यह कार्य कर रहा है। उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिनको काटने के लिए नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक था।

यह भी पढ़ें 👉  NEET PG से लेकर Lecturer तक, अगस्त में आयोजित कराई जाएगी ये परीक्षाएं, देखे एग्जाम डेट

 

आरोप है कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने कुल 16 पेड़ों को कटवाने की अनुमति देने के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- यहाँ बुजुर्ग की की इलाज के दौरान हुई मौत, सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम

 

इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर जाल बिछाया। ट्रैप टीम ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ आरोपी के कार्यालय भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 12,000 रुपये दिए, टीम ने मौके पर छापेमारी कर बादल पांडे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झुग्गिया जलकर हुई राख

 

विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।