उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, नेपाल में बेच देते थे चोरी की मोटरसाइकिलें; दो शातिर गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें पड़ोसी देश नेपाल में औने-पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक चोरी की बुलेट बाइक और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

 

जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ निवासी विशांत टम्टा ने 1 मई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजाज पल्सर बाइक संख्या UK04AR-5342, जिसे उन्होंने 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने खड़ा किया था, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ा जोर, मूसलधार बौछार से नदी-नाले उफान पर, आज कुमाऊं में भारी बारिश का रेड अलर्ट

 

शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 142/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़े निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध एक एक्टिवा स्कूटी संख्या UK06BB-4103 पर आते दिखाई दिए। फुटेज में एक आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करता नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग, तीन वाहन जले, दमकल की चार गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया आग पर काबू

 

तकनीकी विश्लेषण और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 3 मई 2026 को दो आरोपियों को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह (55 वर्ष) निवासी बिजली कॉलोनी, नानकमत्ता और संजय कालरा (38 वर्ष) निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल करते हुए बताया कि चोरी की गई पल्सर बाइक को नेपाल में बेच दिया गया है। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक अन्य चोरी की बुलेट बाइक संख्या UK04 AA-4778 बरामद की गई, जो पूर्व में दर्ज एफआईआर संख्या 390/2025 से संबंधित थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए थार से स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक, चलानी कार्यवाही करते हुए वाहन किया सीज

 

बरामदगी

  • चोरी की बुलेट बाइक UK04 AA-4778
  • घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी UK06BB-4103

गिरफ्तारी टीम

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर
  • उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह रौतेला
  • हेड कांस्टेबल इसरार नवी (टेक्निकल टीम)
  • कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
  • कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
  • कांस्टेबल अनिल टम्टा
  • कांस्टेबल राजेन्द्र बिष्ट

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।