उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर में दो पड़ोसी परिवारों में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला; 12 लोग घायल, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

रामनगर के लुटाबड़ क्षेत्र में शनिवार को दो पड़ोसी परिवारों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को यह विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर हुई मौत, पांच घायल

 

नमाज के बाद घर में घुसकर हमला करने का आरोप
घटना को लेकर एक पक्ष के इरशाद ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के साथ उनका पुराना विवाद है और वे अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को नमाज पढ़ने के बाद वे परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने हाईस्कूल में रचा इतिहास

 

बेटी का हाथ तोड़ने और कपड़े फाड़ने का आरोप
इरशाद के अनुसार हमलावरों ने उनकी बेटी का हाथ तोड़ दिया और उनकी भांजी के कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर की दीवार को भी नुकसान पहुंचाया।

 

 

बहनोई बेहोश, जेवर छीनने का आरोप
इरशाद ने बताया कि हमले में उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल की इमरजेंसी में बेहोश हैं। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उनके और उनकी पत्नी के सिर पर लाठी से वार किया। साथ ही पत्नी के कानों के कुंडल भी छीन लिए और गले में फंदा डालने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ वोट डालने गई जीवित महिला को मतदाता सूची में बताया मृत, 3 घंटे चक्कर काटने के बाद भी नहीं डालने दिया वोट, पढ़े खबर

 

पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।