उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में युवक-युवती के बीच खूनी झगड़ा, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से किया हमला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र स्थित कृष्णा विहार में शनिवार को युवक और युवती के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी झगड़े के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा विहार में रह रहे युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों ने धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में युवक के गले में और युवती के हाथ में चाकू लग गया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ बीएससी छात्र को 2 किलो चरस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी बोला- शादी की शॉपिंग के लिए चाहिए थे पैसे।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत Doon Hospital में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों की सर्जरी चल रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ दोस्तो के साथ अमृतपुर नहाने गए बिंदुखत्ता निवासी एचएम के छात्र की पानी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहां खौलते पानी में झुलसकर मासूम की मौत, तो उधर करंट लगने से तीन साल के मासूम की हुई मौत