उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता- यहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए तीन युवकों में से दो युवक की हुई मौत, तीसरे का चल रहा है उपचार

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के कार रोड में टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए तीन युवकों में से दो युवकों की हुई मौत। जबकि घायल तीसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में एक युवक की सोमवार को ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे युवक की मौत आज मंगलवार सुबह इलाज के दौरान हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- आज हल्द्वानी में सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टर उतरेंगे सड़क पर, 13 हजार से अधिक मरीज होंगे प्रभावित, पढ़े खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 7:30 बजे काररोड से लालकुआं की ओर मोटरसाइकिल में सवार होकर आ रहे तीन युवकों को लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने तेज गति से चलते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप तीनों युवक सड़क में बुरी तरह गिर पड़े। जिन्हें प्रत्यक्षदर्शियों ने उठाया तथा कोतवाली लालकुआं से पहुंचे पुलिस बल ने 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी भेजा। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अमित गिरी गोस्वामी पुत्र सुरेश गिरी गोस्वामी उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 24 वर्षीय युवक अखिलेश पुत्र जगमोहन का मंगलवार की प्रातः हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल क्लास की जेब पर डबल मार! पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ने के आसार

वही दुर्घटना में घायल तीसरे युवक 27 वर्षीय पिंटू का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।