उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, एकल महिलाओं को ऋण समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का कहर: भूस्खलन से हाईवे बंद, स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट जारी

नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट रविवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के शिलान्यास के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि करेंगे प्रतिभाग।

वही कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।