उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत- यहाँ उत्तराखंड रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

चंपावत न्यूज़- उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहाँ रोडवेज की बस 28 सवारियों को लेकर जा रही थी कि अचानक बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयंसेवकों ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में पथ संचलन कर वर्ष प्रतिपदा के संबंध में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रही रोडवेज बस का मरोडाखान के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने पहाड़ी में बस को टकराकर रोक दी। इस हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों का उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में अब इलाज होगा सस्ता, लागू होगा एक पर्ची एक शुल्क, मरीजों को इनपर भी मिलेगा लाभ