उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में फर्जीवाड़े पर कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही

सबहेडिंग: शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने सीएससी सेंटर में मारा छापा, कई फर्जी दस्तावेज़ बरामद — मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़– शहर की बनभूलपुरा तहसील में फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का बड़ा मामला उजागर हुआ है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने देर शाम सीएससी सेंटर बनभूलपुरा में छापा मारकर दस्तावेज़ लेखक फैजान मिकरानी को फर्जी दस्तावेज़ बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

 

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बरेली निवासी रईस अहमद की शिकायत पर की गई। रईस अहमद ने कमिश्नर के जनता दरबार में शिकायत की थी कि उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि यह फर्जी प्रमाण पत्र फैजान मिकरानी द्वारा तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) RTE के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन इस तारीख से शुरू, पढ़े पूरी खबर...

 

 

छापे के दौरान कमिश्नर को कई अन्य शंकास्पद दस्तावेज़ भी मिले, जो विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर बनाए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने में दूसरे व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ किरायेदार ने साथी की हथौड़ी से सिर पर वार कर की हत्या, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

 

 

कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े के नेटवर्क का भंडाफोड़ है। उन्होंने तहसील प्रशासन को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी तहसीलों को आदेश दिया गया है कि प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज़ों की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र निवासी महिला ने नगर के एक निजी स्कूल के टीचर पर बच्चों से मारपीट का आरोप लगाते हुए स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस कार्यवाही के दौरान हुआ यह