उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बिंदुखत्ता निवासी युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, सल्फास के खाली पाउच मिलने से आत्महत्या की आशंका

हल्द्वानी न्यूज़– मूल रूप से बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी 23 वर्षीय युवक अपनी बहन के घर दमुवाढूंगा गया था, जहां से वह बीते सोमवार दोपहर से लापता हो गया था। मंगलवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलढुंगा के जंगल किनारे एक गधेरे में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभा यात्रा: 7 अक्टूबर को हल्द्वानी शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान

मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रवीण आर्य पुत्र निवासी लालकुआं-बिंदुखत्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण रेलवे विभाग में रुद्रपुर में तैनात था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपनी बहन के घर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा आया हुआ था।

 

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्रवीण सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने काठगोदाम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई तो युवक की बाइक और जैकेट काठगोदाम–हैड़ाखान मार्ग पर मिली। इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसकी बाइक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट लालकुआँ से अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 

सघन तलाशी के दौरान ओखलढुंगा के जंगल किनारे गधेरे में युवक का शव मिला। मौके से गेहूं में डालने वाले कीटनाशक सल्फास के चार खाली पाउच और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से परहेज़ करें, जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।