उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का नदी किनारे मिला शव, 3 साल की बच्ची ने देखा तो मचा हड़कंप

बागेश्वर न्यूज़- नगर पंचायत कपकोट के वार्ड संख्या सात में खीरगंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा निवासी जालेख के रूप में हुई है।

 

 

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते सीढ़ी की रेलिंग पर बंधे कपड़े से गई 12 साल की बच्ची की जान

 

 

तीन साल की बच्ची की नजर पड़ी तो खुला मामला

जानकारी के अनुसार तारा सिंह कोरंगा खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनके माता-पिता और पत्नी गांव में रहते हैं। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची अपने बरामदे में आई। इसी दौरान उसकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का भंडाफोड़, एसटीएफ ने अवैध पिस्टल के साथ आरोपी दबोचा

 

 

बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

 

 

परिवार में मचा कोहराम

तारा सिंह कोरंगा अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का असर: इन चार जिलों में 14 अगस्त को स्कूल बंद

 

 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही तारा सिंह की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।