उत्तराखण्डकुमाऊं,

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, दुग्ध उत्पादकों की खुशहाली की कामना

लालकुआं न्यूज़- छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं एवं जनपद के समस्त पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। दुग्ध संघ ने दीपोत्सव के इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेटा बना हैवान, मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी तथा दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आंचल परिवार की ओर से शुभकामना संदेश जारी किया।

 

 

उन्होंने कहा कि छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों का संचार करे। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और मजबूत बने।

यह भी पढ़ें 👉  ओम बिरला ने कोश्यारी के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया

 

 

दुग्ध संघ पदाधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नैनीताल आँचल दुग्ध संघ हमेशा दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें क्या-क्या बदला