उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

जमरानी के मंजूरी पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

लालकुआं न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कैबिनेट से जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिलने पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लालकुआं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमरानी बाध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार जताते हुए मिष्ठान वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हलचल: गायब सदस्य बोले – “हम अपनी मर्जी से घूमने आए हैं, चिंता न करें, वीडियो शामिल

इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जमरानी बाध के निर्माण के लिए लंबे समय से बहुत प्रयास किया, इसके बनने से जहां एक और क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा वहीं पेयजल व सिंचाई की समस्या का भी समाधान होगा, और पर्यटन को गति मिलने से क्षेत्रवासियों को रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती- भर्ती) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ‘ग’ के 137 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी, ऐसे करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर

इस दौरान मुख्य रूप से लक्ष्मण खाती, महामंत्री अरुण जोशी, हरीश नैनवाल, उमेश तिवारी, दिलीप सिंह, भोलाराम, पंचम लाल, महेश कश्यप, दिलीप सिंह, बी एन शर्मा, अशोक पाठक, दिनेश पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - खनन विभाग में ऑफलाइन रवन्ना दिए जाने के निर्देश हुए जारी, ऑनलाईन ई-रवन्नो में आई है तकनीकी दिक्कत