उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- नए साल में उत्तराखंड पुलिस को बड़ा तोहफा, 229 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक

देहरादून न्यूज- नए साल की शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर में तैनात 229 हेड कांस्टेबलों को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं।

 

बुधवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी किए गए। पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र ही नई तैनाती भी प्रदान की जाएगी। इस कदम से पुलिस बल के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां ड्यूटी को जा रहे लालकुआँ निवासी वनकर्मी की बाइक सड़क के बीचों बीच बैठे सांड से टकराई, गंभीर रूप से घायल वमकर्मी को अस्पताल में किया भर्ती

 

पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2025 में पदोन्नति के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धि दर्ज की है। इस दौरान मुख्य आरक्षी से लेकर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद तक कुल 958 पदोन्नतियां की गईं। वहीं डिप्टी एसपी से लेकर एडिशनल एसपी पद तक 102 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यूसीसी संशोधन लागू: विवाह और लिव-इन में धोखाधड़ी, दबाव व गैरकानूनी कृत्यों पर सख्त सजा, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी

 

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

 

डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत पदोन्नतियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।