उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) अब राज्य के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

देहरादून न्यूज़– राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सभी की आभा आईडी भी बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- श्री राम बारात शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात रहेगा डायवर्ट, 22 सितम्बर को लागू होगा प्लान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने सोमवार शाम राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में स्वास्थ्य के साथ उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, यूकॉस्ट, यूसेक व यूसर्क के अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  गैस की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें

बैठक में उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव के तहत पूरे राज्य में सभी के कार्ड बनाए जाने हैं। ऐसे में इस वर्ग को फोकस करते हुए विशेष प्रयास किए जाएं। इस दौरान मंत्री ने आयुष्मान भव के तहत चल रहे रक्तदान शिविर और अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शराब के खरीददार बनकर पहुंचे आबकारी दारोगा, थमा दिया पव्वा, फ‍िर जो हुआ उससे चकराया तस्कर का सिर