उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ आबकारी महकमे में कई अधिकारियों पर गिरी गाज, कोई निलंबित तो किसी को पद से हटाया गया

देहरादून न्यूज़– जनपद हरिद्वार में आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड श्री एच० सी० सेमवाल के निर्देश पर की गयी कार्यवाही में दिनांक 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी एवं विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मतपत्र छापने में सरकारी प्रेस ने खड़े किए हाथ, 300 पदों के सापेक्ष महज 11 कर्मचारी ही हैं तैनात

1 जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

2 आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार श्री संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया।

➤ जनपद देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में दिनांक 20 नवंबर 2023 को मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड शराब अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर निम्न विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई-

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने बागियों को दिया आखिरी अल्टीमेटम, उत्तराखंड निकाय चुनाव में इस तारीख तक दो समर्थन, वर्ना होगा ऐक्शन

1- श्री देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है।

2- श्री राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून ६ सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्ती, जनपदवार शीघ्र जारी होगी विज्ञप्ति, पढ़े पूरी खबर

3- सुश्री सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया।

4- श्रीमती प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।