उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) स्नातक में दाखिले के लिए एक बार फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

  • स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं अंक सुधार परीक्षा पास करने वाले 6923 छात्रों के लिए सरकार ने एक और राहत भरी खबर दी है। ये भी तय किया गया है कि इन छात्रों को स्नातक दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान कोई भी छात्र दाखिला ले सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- टूटे पहाड़ के सामने ढाल बनी ‘बलिदानी बलीनो’, सैकड़ों लोगों की जान बचाकर हुई चकनाचूर

वही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि प्रदेश के राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की करीब 13 हजार सीटें रिक्त हैं। इस बीच अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 12वीं में 6923 छात्र – छात्राएं और पास हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- कल सुबह आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों की बढ़ी धड़कन

मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि जिन छात्रों का दाखिला सीयूईटी न देने से गढ़वाल विवि और उसके संबद्ध कॉलेजों में नहीं हो पाया है, वे भी इस दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से राज्य विवि परिसर व उसके संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिला ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा के वांटेड अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार, अब तक 84 उपद्रवियों गिरफ्तार