उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा के वांटेड अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार, अब तक 84 उपद्रवियों गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़ – एसएसपी नैनीताल का बनभूलपुरा हिंसा के उपद्रवियों पर कड़ा एक्शन दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे

दिनांक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिकमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बीआरपी- सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव, अब ऐसे होगा चयन

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ०प्र०, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।

उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) जिले में 14 अगस्त की छुट्टी के फर्जी आदेश वायरल होने पर एडीएम अशोक जोशी ने एफआरआई दर्ज करने के निर्देश दिए।

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण-

  1. अब्दुल मोईद पुत्र अब्दुल मलिक निवासी ला०न० 8 वार्ड न0 25 आजादनगर बनभूलपुरा (नामजद)

पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।