उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) शासन ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अधिकारियों कर्मियों का ब्यौरा जुटाना किया शुरू, कर्मचारियों का गलत ब्यौरा या जानकारी छिपाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगा मुकदमा

  • चुनाव ड्यूटी के लिए सूचना में ढिलाई पर होगा मुकदमा

देहरादून न्यूज़– शासन ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अधिकारी कर्मियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का गलत ब्योरा या जानकारी छिपाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। सभी विभागों को चुनाव ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए 25 नवंबर तक डेटाबेस तैयार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाइक सवार दो युवकों पर रेत से भरा ट्रक पलटा, एक युवक की मौत, एक घायल

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी. शुणमुगम ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इस प्रक्रिया के लिए अफसरों और कर्मचारियों को लेकर फार्मेट तैयार किए गए हैं। पूरा रिकार्ड तय फार्मेट पर ही बनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डेटा बेस तैयार कराने के लिए सीडीओ या एडीएम स्तर के अफसरों को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम धामी के निर्देश पर तय हुई तिथि

उन्होंने कहा कि जो विभाग, कार्यालय और शिक्षण संस्थान तय तारीख तक सूचना नहीं देंगे, उनके खिलाफ एफआईआर कराई जा सकती है। मालूम हो कि उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के लिए 70 हजार से ज्यादा कार्मिकों की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे हुक्काबाजी करना हरियाणा के तीन युवकों पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ कर ऐसे सिखाया सबक, तो रील बनाने वाले 100 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही