उत्तराखण्डकुमाऊं,

देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ेगी। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात; इलाज के दौरान तोड़ा दम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलवा होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां चलती गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से गिरा बैल, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में सवार 3 लोग घायल।