CM CORNERउत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) UKSSSC: समूह ग की तीन भर्तियों को दोबारा नए सिरे से कराने के लिए परीक्षा कैलेंडर हुआ जारी,

देहरादून न्यूज़– आयोग द्वारा समूह-ग की तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है, उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे। पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से इन भर्तियां कराने जा रहा है। आयोग ने अपने इरादे जाहिर करते हुए भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की मलिन बस्तियों के सुधरेंगे हालात, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट, पुनर्वास कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

समूह-ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है, उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि वन दरोगा भर्ती का विज्ञापन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से झाड़ू और टॉयलेट साफ कराने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच

316 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी हुआ था, जिसकी परीक्षा अब 11 जून को कराई जाएगी। वहीं, 13 विभागों में 916 पदों के लिए आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें पेपर लीक होने के बाद आयोग ने इसे रद्द कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीएम योगी के कल होने वाले रैली कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्ड, इन जगहों पर करे पार्किंग

उन्होंने बताया कि अब यह परीक्षा नौ जुलाई को दोबारा कराई जा रही है। वहीं, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती का आयोजन भी पिछले साल किया गया था, जिसमें पेपर लीक हो गया था। बताया कि रक्षक के 33 पदों पर भर्ती के लिए अब दोबारा 21 मई को परीक्षा होगी।