उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग द्वारा कुमाऊं मंडल में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में सुबह से बरसात शुरू।

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग ने ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप हत्याकांड का खुलासा: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

वही मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलो में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, तथा अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सुबह से विभिन्न जिलों में बरसात शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) डीएम वंदना सिंह पहुंची कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र हल्द्वानी के बनभूलपुरा के इन इलाकों में