उत्तराखण्डमौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में बदलेगा आज से मौसम का मिजाज, कई पहाड़ी जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसर

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलेगा। बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है।

30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी आर्मी सूबेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर....

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून,

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(अच्छी खबर) डीएल के 650 सीटों पर जल्द होंगे आवेदन शुरू, पढ़े खबर

  • 30 को पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार ■ ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पर्वतीय इलाकों में बारिश एवं 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से दो जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं यूएसनगर में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन पर रोक लगाने को तैयार निगम प्रशासन