उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- पति पर बेवफाई के आरोपों से आहत विवाहिता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

बागेश्वर/कौसानी- कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगण गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को मृतका के हाथ से लिखा एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर पति को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उस पर बेवफाई और चरित्रहीन होने के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

 

 

जानकारी के अनुसार, भोजगण निवासी रूपा देवी (21) पत्नी अमित सिंह का शव मंगलवार को गांव स्थित गोशाला के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर कौसानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से 4 अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त, तो वही कमर्शियल बिल्डिंग को पार्किंग के लिए भी नोटिस जारी किया है

 

 

मामले में मृतका की मां गीता देवी ने पहले ही बेटी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। अब पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। नोट में रूपा ने लिखा है कि उसने अपने परिवार की खुशहाली के लिए कई मंदिरों में जाकर मन्नतें मांगीं, लेकिन जिस व्यक्ति से उसने शादी की, उसी ने उसके चरित्र पर सवाल खड़े किए। उसने यह भी लिखा कि ससुराल में उसे कभी सम्मान नहीं मिला और परिवार के लोगों ने उसे नौकरानी से ज्यादा महत्व नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही, SSP नैनीताल ने पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर

 

 

सुसाइड नोट के अनुसार, लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमान से परेशान होकर उसने जीवन समाप्त करने का फैसला लिया। विवाहिता ने अपनी आखिरी चिट्ठी में अपनी पीड़ा और टूटे हुए विश्वास को शब्दों में व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग के आइटीबीपी जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, हुई मौत

 

 

हालांकि, इस मामले में अभी तक मायके पक्ष या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

 

 

सीओ बागेश्वर अजय लाल साह ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।