उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ दो लोगो ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

देहरादून न्यूज- देहरादून के सीमांत त्यूणी क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध पोक्सो व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए राजकीय अस्पताल विकासनगर ले गई। वही थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

वही पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बीते दो अगस्त को वह रोडवेज बस में बैठकर त्यूणी बाजार आई थी। यहां उसे दो युवक मिले। वे उसे पिकअप वाहन में बैठा कर अपने साथ कमरे में ले गए। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन दोनों आरोपित उसे पिकअप वाहन से घूमाने के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहडू की तरफ ले गए। इस दौरान रास्ते में जंगल में उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कंपनी की बड़ी लापरवाही आई सामने, सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक है फंसे, रेस्क्यू की कोशिश है जारी

पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने चार दिन तक उसे बंधक बनाकर अपने साथ रखा और दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद आरोपितों ने उसे त्यूणी बाजार के पास छोड़ दिया। पीड़िता ने रिश्तेदार को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। वहीं, थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर त्यूणी तहसील क्षेत्र के दो आरोपित सोनू व दीक्षू के विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में इस भर्ती परीक्षा के चलते इन इलाकों में लगेगी धारा 144, देखिए आदेश

पुलिस टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि नामजद आरोपितों के अलावा कोई अन्य नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शामिल तो नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(अच्छी खबर) हल्द्वानी शहर के आस पास क्षेत्रों में जल्द ही चलेंगी 50 सिटी बसें, ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी निजात।