उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, महिला दारोगा की हादसे में मौत, सिपाही घायल

देहरादून न्यूज़- यहाँ कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो पक्षों की मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरन हुई मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्र संघ चुनाव अपडेट:-

 

डीकैथलॉन शोरूम के निकट तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम की अव्यवस्थाएं पहुंचीं हाईकोर्ट, सरकार व ट्रस्ट को नोटिस; 4 हफ्तों में मांगा जवाब