उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- नौकरी से निकाले जाने का बदला! पूर्व कर्मचारी ने शोरूम से उड़ाईं तीन एक्टिवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़- रामपुर रोड स्थित एक स्कूटी शोरूम से तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि शोरूम का पूर्व कर्मचारी ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई तीनों स्कूटी बरामद कर ली हैं।

 

 

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रामपुर रोड पर स्थित बालाजी मोटर्स नामक स्कूटी शोरूम के मालिक राजेश बंसल (निवासी रुद्रपुर गल्ला मंडी) ने 12 दिसंबर को स्टॉक मिलान के दौरान तीन एक्टिवा स्कूटी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सराफा कारोबारी के परिवार को नशा देकर लाखों का सामान लेकर फरार हुईं दो नौकरानियां, सीसीटीवी फुटेज वायरल

 

 

शिकायत के बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक दो अलग-अलग दिनों में शोरूम का ताला खोलकर तीन स्कूटी और कुछ स्पेयर पार्ट्स चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक हिमांशु है, जो नंदग्राम थाना क्षेत्र, जिला गाजियाबाद का निवासी है और पूर्व में इसी शोरूम में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी के बाद जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश संग बिजली का यलो अलर्ट जारी

 

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जीतपुर नेगी बाईपास के जंगल क्षेत्र से चोरी की गई तीनों एक्टिवा स्कूटी बरामद की गईं।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि करीब तीन महीने पहले उसे शोरूम मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश और अपने ऊपर चल रहे कर्ज को चुकाने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने अमृत योजना के तहत हो रहे कार्य को लेकर जताई नाराजगी, मौके पर दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

 

 

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में एक अन्य मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।