उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में ई-केवाईसी का संकट, 47% राशन कार्ड धारक अब भी बाहर, आज अंतिम तिथि

नैनीताल जिले के राशन कार्ड धारकों पर संकट गहरा गया है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है, लेकिन अब तक केवल 53 प्रतिशत कार्डधारक ही इस प्रक्रिया को पूरा कर पाए हैं। ई-केवाईसी न होने की स्थिति में संबंधित यूनिट को निरस्त कर दिया जाएगा और उन्हें सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल सकेगा।

 

 

केंद्र सरकार की ओर से लाल और सफेद राशन कार्डधारकों को मुफ्त में तथा पीले राशन कार्डधारकों को न्यूनतम दरों पर हर माह गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाता है। नवंबर माह से जिले में राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले इसकी अंतिम तिथि एक दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया। इसके बावजूद जिले में ई-केवाईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं रही।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल फिर बना हत्या का अड्डा: युवक की गला दबाकर हत्या, शव पर डाली गई चादर

 

 

पूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नैनीताल जिले में करीब दो लाख राशन कार्ड हैं। इन कार्डों से जुड़े लगभग 9.50 लाख यूनिट में से अब तक केवल 4.99 लाख लोगों की ई-केवाईसी ही हो सकी है। बड़ी संख्या में कार्डधारक अब भी प्रक्रिया से बाहर हैं। वहीं, घर बैठे ई-केवाईसी कराने के लिए प्रस्तावित एप भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक गंभीर घायल, महिला सुरक्षित

 

 

पूर्ति विभाग के सहायक राशन अधिकारी (एआरओ) विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आज है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को इस संबंध में शासन स्तर से राहत मिलने के आदेश जारी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ खाई में गिरी उड़ीसा के यात्रियों की कार, टायर फटने से हुआ हादसा, ऐसे बची कार में सवार लोगों की जान

 

 

37 हजार से अधिक कार्डधारकों का सत्यापन जारी
इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई अपात्र राशन कार्डधारकों की सूची का सत्यापन भी जिले में जारी है। पूर्ति विभाग के अधिकारी इस कार्य में जुटे हुए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में कुल 37,080 राशन कार्डधारकों का सत्यापन किया जाना है। सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र पाए जाने वाले कार्डधारकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।