उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

देहरादून न्यूज़- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय को निर्देश दिये कि शीघ्र ही सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाए ओर अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुखद खबर) आसाम में तैनात बिंदुखत्ता निवासी हीरा सिंह कोरंगा का हृदय गति रुकने से हुआ निधन………… परिवार में मचा कोहराम…………

वही मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता का विषेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा मामले में 4 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे, जांच जारी