उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून- इन आठ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में पिता सहित दो मासूमों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे उमस भरी गर्मी बनी रही। दोपहर में तेज बौछारों ने राहत दी, हालांकि शाम तक मौसम सामान्य हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पानी की टंकी में निकले 27 सांप के बच्चे, टंकी खोलते ही परिवार के उड़ गए होश

 

 

तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 24.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम 22.8 और न्यूनतम 14.4 डिग्री, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 24 और न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हल्दूचौड़ निवासी किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा बिंदुखत्ता का युवक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

 

 

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।