उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

  • प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी, चम्पावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ड्रोन व संदिग्ध गतिविधियों की अफवाहों पर न दें ध्यान, SSP नैनीताल ने की जनता से सतर्कता की अपील

 

 

जबकि बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। साथ ही सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। प्रदेश में 29 जून तक तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 78 सड़कें बंद