उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून- मौसम विभाग ने गढ़वाल व कुमाऊं में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, देखिए उत्तराखंड मौसम का लेटेस्ट अपडेट

  • गढ़वाल-कुमाऊं में बारिश का अलर्ट
  • 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं
  • पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी

 

देहरादून न्यूज़- प्रदेशभर में एक बार फिर मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के अधिकांश इलाकों में बादलों की तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल, बोले- आम जनता को मिलेगा ये बड़ा फायदा

 

 

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में दोपहर तक हल्के बादल छाये रहे। रुद्रप्रयाग एवं चमोली के कुछ क्षेत्र में हल्की वर्षा भी हुई। देहरादून में दोपहर बाद चटख धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई। हालांकि तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया।

सोमवर को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें 👉  यहां परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया, तो नौवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक बार फिर प्रदेशभर में मंगलवार को कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र वर्षा भी हो सकती है। इसे देखते हुए गढ़वाल और कुमाऊं में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन पापोला का स्वागत समारोह, वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन