उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून -(भर्ती–भर्ती) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 222 दरोगाओं के पदों पर आई भर्ती, इस दिनांक से करे आवेदन

देहरादून न्यूज़– गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 एतद्वारा सूचित किया जाता है,

कि गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) के रिक्त 222 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत पर काम कर रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, हाथ मुंह में दबाकर पानी में ले जाने लगा, महिला ने दरांती से हमला कर बचाई अपनी जान

ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है-

1- विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 31 जनवरी, 2024

2- ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां 18 वर्षीय युवती फांसी के फंदे से झूलती मिली, पुलिस जांच में जुटी

प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी पूरी, 14 अगस्त को मतदान

ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी  [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं।