उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

यहां परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया, तो नौवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान

  • छात्रा ने पहले हाथ की नस काटी फिर फांसी लगाई
  • पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया तो उसने अपने हाथ की नस काटी और फिर फांसी के फंदे में झूल गई। जिसे परिजन द्वारा उसे अस्पताल ले गए पर डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जांच-पर्चे की नई दरें लागू, अब देने होंगे इतने रुपये

मुखानी थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बीते बुधवार देर शाम उन्हें एक निजी अस्पताल से मामले की सूचना मिली। छात्रा अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस अस्पताल पहुंच गई। वही पुलिस पूछताछ में लामचौड़ निवासी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ किसी काम से आरटीओ ऑफिस जाना था। इसी बीच उनकी 13 वर्षीय बेटी वंशिका मोबाइल की मांग करने लग गई। उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान लगाने की बात कही और घर से चले गए। जब वापस लौटे तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी, सरकारी अस्पतालों की होगी समस्या दूर

वही एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बच्ची के हाथ में नस काटने के निशान भी है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, दमकल की दो टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू