CM CORNERउत्तराखण्ड

देहरादून-(अभी-अभी) धामी सरकार ने बेरोजगारों की इन मांगों पर की कार्यवाही, लिये ये अहम फैसले

देहरादून-बेरोजगार संघ की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य सरकार ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही की है।

1- राज्य सरकार पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले की एसआईटी जांच को हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जाने अपना आज का राशिफल, क्या कहते है आज आपके सितारे

2- सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अस्वीकार किया जा चुका है। हाई कोर्ट पहले ही यह अवधारित कर चुका है कि जांच सही हो रही है इसलिए प्रकरण की सीबीआई नहीं करायी गई।

3- आंदोलनरत युवाओं की एक मांग पटवारी भर्ती में प्रश्नपत्र बदले जाने की थी। लोक सेवा आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 12 फरवरी को होने जा रही पटवारी परीक्षा के प्रश्नपत्र नए सिरे से तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC SI Admit Card Out: उत्तराखंड एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

4- सख़्त नकल विरोधी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

5- राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी के सभी डीएम को निर्देश, पेयजल आपूर्ति और जंगल की आग के नियंत्रण पर दें विशेष जोर

तमाम मांगों पर कार्यवाही किए जाने से आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग