उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पर मुकदमा दर्ज , पढ़ें पूरी खबर. आखिर क्या है

Haldwani news- कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी कि छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है, एमबीपीजी कॉलेज के एक छात्र ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में लिखी है, इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि ने मुखानी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन ने इस IAS अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर

जिस पर मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुखानी एसओ रमेश बोरा ने बताया छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने तहरीर में लिखा है कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई थी, उसी आरोपी छात्र के एक साथी मुकेश ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार ने ग्रामीण पर किया हमला, लेकिन फिर खुद हो गया ढेर

जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है, ऐसे में रश्मि की सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है, फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।