उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ मॉल के बाहर मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।

देहरादून न्यूज़– देवभूमि में अपराधी लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। अब देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई।यहाँ सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान मिले है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को अपनी हिरासत में लिया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत व दो घायल।

वही पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया है।बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर महिला की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शिक्षा विभाग में बड़ी कार्यवाही, सभी सीईओ समेत 108 अधिकारियों व 13625 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के शिक्षा महानिदेशक ने दिया आदेश

वही एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि उक्त घटना का खुलासा जल्द ही कर दिया जायेगा।