उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ गैराज में लगी भयंकर आग, कई गाड़िया जली

देहरादून के बल्लूपुर में जीएमएस रोड पर एक गैराज में आग लगने से कई वाहन जल गए। वही सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हेल्थ- अगर आप भी गैस-एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो खाने के साथ अपना लें ये आदत, हमेशा दुरुस्त रहेगा आपका डाइजेशन

पुलिस के अनुसार दोपहर गैराज में अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर कई वाहन जल गए। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में धुंए का गुबार फैल गया। गैराज में आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग को 3 गाड़ी मंगवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्यवाही से लोनिवि कार्यालय में हड़कंप