उत्तराखण्डकुमाऊं,

देहरादून- उत्तराखंड की इन दो लोकसभा सीटो पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, दिल्ली में हुआ इन नामों पर मंथन

  • उत्तराखंड की दो सीटों के लिए कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशियों का एलान।
  • दिल्ली में नामों पर हुआ मंथन।

देहरादून न्यूज़- हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को होगी। नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, लेकिन इसमें उत्तराखंड पर चर्चा नहीं हुई। यद्यपि, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ बैठक में प्रदेश की इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया।

कांग्रेस प्रदेश की पांच में से तीन संसदीय सीटों अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दो सीटों हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में पेंच फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिलाओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा, 17 महिलाएं घायल

मंगलवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों सीटों के सामाजिक और राजनीतिक समीकरण पर मंथन हुआ।

हरिद्वार सीट पर टिकट के दावेदारों में सम्मिलित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का समर्थन किया। पार्टी ने अपने सर्वे के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के नाम पर भी मंथन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सीट पर अपने पुत्र वीरेंद्र रावत का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार कोई विशेष अड़चन नहीं आई तो सहमति हरीश रावत के नाम पर बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन और स्वास्थ्य महकने ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ अभियान चला कर फर्जी क्लिनिक किया सीज

वहीं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व सांसद महेंद्रपाल में से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम लगभग चार बजे होने वाली बैठक में प्रदेश की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी। बुधवार को ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की जाएगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में ही हैं। बुधवार से प्रदेश की पांच सीटों के लिए नामांकन प्रारंभ होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां कांवड़ यात्रियों को ढाबा स्वामी ने खिलाया लहसून-प्याज का खाना, कावड़ यात्रियों ने ढाबे पर जमकर किया हंगामा, तोड़ डाली कुर्सी और मेज, पुलिस ने मालिक को हिरासत में लिया